फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: ये हैं वो किसान जिनको मिल सकती है 14वीं किस्त, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 31 May 2023 10:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों को 14वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: लगभग हर वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, ताकि हर किसी को इन योजनाओं के जरिए मदद मिल सके। जैसे- अन्नदाता यानी किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं, जिनमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना में किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त जल्द मिल सकती है, जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि वो कौन से किसान हैं जिन्हें किस्त का लाभ मिल सकता है। तो चलिए बिना देर किए इन किसानों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों को 14वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock
इन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त:-

नंबर 1
  • उन किसानों को किस्त मिल सकती है जिन्होंने ई-केवाईसी करवाई है। किस्त का लाभ पाने के लिए ये करवाना जरूरी है। सरकार की तरफ से पहले ही कह दिया गया था कि जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवा पाएगा, वो किस्त से वंचित रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों को 14वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock
  • अगर आपने भी अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप तुरंत इस काम को करवा लें। आप घर बैठे पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से खुद ही ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी इस काम को करवा सकते हैं।

4 of 5
किन किसानों को 14वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • दूसरे नंबर पर वो किसान हैं जिन्हें किस्त का लाभ मिल सकता है, जिन्होंने भू-सत्यापन करवा लिया है। नियमों के हिसाब से किस्त का लाभ पाने के लिए इस काम को करना जरूरी है। अगर किसी कारण इस काम को नहीं कर पाए हैं, तो अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों को 14वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock
नंबर 3
  • 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों में से उन लोगों को किस्त मिल सकती है, जिन्होंने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते के साथ लिंक करवा रखा है। अगर बतौर लाभार्थी आपने अब तक ये नहीं करवाया है, तो अपनी बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को करवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें