फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर कौन सा एसी है बेस्ट? यहां समझें कौन कर सकता है बिजली के बिल को कम

Wed, 31 May 2023 09:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में से कौन ज्यादा बिजली बचाता है? - फोटो : Pixabay
Inverter ac vc Non Inverter AC: मौसम गर्मी का हो, तो लोग बिना जरूरी काम घरों से बाहर निकलने से बचते हैं क्योंकि गर्मी बहुत तेज होती है। लेकिन घर के अंदर भी हालात कुछ ठीक नहीं होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 42 डिग्री के आगे पंखे और कूलर भी दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। ऐसे में लोगों के पास एक विकल्प मौजूद होता है कि वो एसी लगवा लें। लेकिन महंगे होने के कारण हर कोई इसे नहीं लगवा पाता है और जो लोग इसे लगवाते हैं उनके मन में भी एक उलझन रहती है कि आखिर कौन सा एसी बेस्ट होता है? इन्वर्टर एसी या फिर नॉन इन्वर्टर एसी? आखिर किसे चलाने पर बिजली का बिल कम हो सकता है आदि? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि कौन सा एसी बेस्ट हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में से कौन ज्यादा बिजली बचाता है? - फोटो : Istock
क्या है दोनों एसी में फर्क?
  • दरअसल, बात अग क्षमता की करें, तो नॉन इन्वर्टर एसी रेगुलर स्पीड की क्षमता पर चलता है।
  • जबकि इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी से अलग है, क्योंकि इसमें टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में से कौन ज्यादा बिजली बचाता है? - फोटो : Istock
किसकी कूलिंग बेहतर?
  • इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है। ऐसे में ये नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले कमरे को जल्दी ठंडा कर देता है। वहीं, कमरा ठंडा होने पर इन्वर्टर एसी का कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि ये कम स्पीड के साथ काम करता रहता है। इससे ये कमरे के तापमान को एक जैसा बनाए रखता है। जबकि नॉन इन्वर्टर एसी में बिल्कुल इसका उल्टा है।

4 of 5
इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में से कौन ज्यादा बिजली बचाता है? - फोटो : istock
बिजली का बिल किसमें कम?
  • सवाल ये भी है कि आखिर इन्वर्टर एसी चलाने पर बिजली का बिल कम आ सकता है या फिर नॉन इन्वर्टर एसी चलाने पर? अगर दोनों की तुलना करें तो नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले इन्वर्टर एसी चलाने पर बिजली का बिल कम आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में से कौन ज्यादा बिजली बचाता है? - फोटो : istock
कितने पैसे करने पड़ते हैं खर्च?
  • अगर आप नॉन इन्वर्टर एसी या इन्वर्टर एसी में से कोई खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में इन्वर्टर एसी की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। आप पैसे बचाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह कीमत चेक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें