PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करके उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इसी को देखते हुए कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार सालाना तीन किस्तों के रूप में भेजती है। हर किस्त के तहत सरकार 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों को खाते में भेजती है। अब तक भारत सरकार इस योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है।