फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 11वीं किस्त का लाभ लेने से पहले किसान जल्द कर लें ये काम, वरना लाभ से हो जाएंगे वंचित

Thu, 19 May 2022 01:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana eKyc - फोटो : अमर उजाला
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश भर में करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि मई के आखिरी सप्ताह में किसानों के खाते में भारत सरकार 11वीं किस्त के पैसे भेज सकती है। वहीं दूसरी तरफ ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जिन्होंने अब तक पीएम किसान खाते की ई-केवाईसी नहीं करवाई है। अगर आपने भी अब तक अपने पीएम किसान योजना के खाते की ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको जल्द से जल्द ये काम 31 मई से पहले कर लेना चाहिए। अगर आप इसको नहीं करते, तो आपको आने वाले समय में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं। ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया काफी आसान है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana eKyc - फोटो : iStock
अगर आप अपने पीएम किसान खाते की ई-केवाईसी कॉमन सर्विस सेंटर पर विजिट करके ऑफलाइन करवाते हैं। इसके लिए आपको चार्ज देना होगा। वहीं आप अपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के खाते की ई-केवाईसी बिना एक रुपये खर्च किए ऑनलाइन भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana eKyc - फोटो : istock
ऑनलाइन ई-केवाईसी के लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको स्क्रीन पर दाईं ओर फार्मर्स कॉर्नर का टैब मिलेगा। यहां सबसे ऊपर की तरफ eKYC लिखा होगा। आपको उस पर क्लिक करना है।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana eKyc - फोटो : iStock
अब आपको अपने आधार नंबर और इमेज कोड को दर्ज करके सर्च करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana eKyc - फोटो : iStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत किसानों की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए की गई थी। इस योजना के तहत हर साल किसानों को 3 किस्त के जरिए दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें