PM Kisan Yojana: सरकार लगभग हर एक वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंचाई जाती है। सरकार द्वारा इन योजनाओं पर सालाना लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस तरह से किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से मिलती है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त आनी है। पर आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि कई किसान ऐसे भी हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं यानी इनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...