Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से एक बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं। हर साल करोड़ों किसानों को योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ मिलता है। इसमें पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसी क्रम में अब 19वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन आपके लिए पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। इसके लिए योजना से जुड़े किसान अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि क्या आपको 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि आप कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं...