PM Kisan Samman Nidhi Status: अगर आप एक किसान हैं तो सरकार कई सारी योजनाओं के जरिए आपको अलग-अलग तरह के लाभ देने का काम करती है। कभी सस्ती ब्याज दर पर लोन तो कभी खेती के लिए उपकरण आदि। इसी क्रम में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
वहीं, इस बार योजना की 19वीं किस्त जारी की गई जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिला, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें किस्त नहीं मिली है। ऐसे में अगर आपके भी बैंक खाते में अब तक 19वीं किस्त नहीं आई है तो आप ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं जिससे आप जान पाएंगे कि आपको किस्त क्यों नहीं मिली है। तो चलिए जानते हैं आप अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं...