फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी के साथ जल्द करें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे अगली किस्त के पैसे

Tue, 08 Nov 2022 11:27 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Big Update - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य खेती किसानी करते समय किसानों के समक्ष आने वाली आर्थिक दिक्कतों को दूर करना है। इसी कड़ी में भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। योजना के तहत हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को भेजा जा चुका है। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Big Update - फोटो : Istock
आज हम आपको उन जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। अगर आप इन कामों को नहीं कराते हैं। ऐसे में आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Big Update - फोटो : Istock
इस बार कई किसानों को ई-केवाईसी न कराने और भूलेख सत्यापनों की वजह से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में सरकार गलत ढंग से योजना का लाभ ले रहे अपात्र किसानों के प्रति काफी सख्त है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Big Update - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियम पहले के मुकाबले काफी सख्त कर दिए गए हैं। ऐसे में अगर आप योजना में राशन कार्ड की कॉपी को जमा नहीं कराते हैं। इस स्थिति में आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आप पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके अपने राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Big Update - फोटो : Istock
इसके अलावा जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में बिना रुकावट किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लेनी चाहिए। 

Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें क्या है इस स्कीम का उद्देश्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें