PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं देश में चलाई जाती हैं, जिनका उद्धेश्य ऐसे लोगों तक मदद पहुंचाना होता है जो असल में जरूरतमंद हैं। इसी तरह राज्य सरकारों द्वारा भी कई तरह की योजनाओं को प्रदेश में चलाया जाता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मुफ्त व सस्ता राशन योजना आदि ऐसी कई योजनाएं देश में चल रही हैं। इसी तरह देश के अन्नदाता यानी किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। इनमें से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत किसान लाभार्थियों की आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। लेकिन कुछ बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना है और कुछ काम हैं जिन्हें आपको तुरंत करवा लेना है, वरना आप इस लाभ से वंचित भी रह सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...