फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जो किसान नहीं करवाएंगे ई-केवाईसी, क्या उन्हें मिल सकती है 17वीं किस्त? यहां जानें

Wed, 24 Apr 2024 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 17th Kist: केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है, जिसमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है। इस योजना को उन किसानों के लिए चलाया जा रहा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसलिए इन किसानों की मदद करने के लिए सरकार इन्हें सालाना 6 हजार रुपये सीधे इनके बैंक खाते में देती है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन किस्त का लाभ पाने के लिए कई काम करवाने भी जरूरी होते हैं। ऐसे में क्या किसानों के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है? अगर कोई किसान इस काम को न करवाएं, तो क्या उसे किस्त का लाभ मिल सकता है या नही? तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock
क्या जरूरी है ई-केवाईसी करवाना?
  • दरअसल, सबसे पहले तो ये जान लें कि पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। फिर चाहे आप योजना के पुराने लाभार्थी हैं या फिर नए। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock
  • ई-केवाईसी करवाकर लाभार्थी की पहचान सुनिश्चित की जाती है कि कहीं किसी और के नाम पर कोई और ही तो लाभ नहीं ले रहा। इसलिए जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं या करवाएंगे, उनकी किस्त अटक सकती है।

4 of 5
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock
ई-केवाईसी करवाने के ये हैं तरीके:-
  • ई-केवाईसी करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। यहां पर आपके बायोमेट्रिक के जरिए ई-केवाईसी की जाती है
  • इसके अलावा अगर आप चाहें तो अपने बैंक जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आप कहीं नहीं जाना चाहते हैं, तो आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां से आप ओटीपी के जरिए इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें