प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में की थी। इसके तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सालाना तीन बराबर किस्तों के रूप में दी जाती है। केंद्र सरकार अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है। वहीं अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि, कई लाभार्थियों की 22वीं किस्त अटक सकती है। पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।
अगर आप ये जरूरी कार्य नहीं करते हैं तो आपको 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ई-केवाईसी, बैंक खाते से आधार का लिंक न होना या गलत जानकारी के कारण बड़ी संख्या में किसानों को पिछली किस्त का लाभ नहीं मिला है। इस कारण सरकार बार-बार किसानों से कह रही है कि वे समय रहते सभी जरूरी कार्य पूरा करा लें, ताकि उन्हें बिना रुकावट 22वीं किस्त का लाभ मिल सके।