PM Kisan Samman Nidhi Scheme: केंद्र की मोदी सरकार जीएसटी कटौती के बाद दिवाली से पहले किसानों को एक और खुशखबरी दे सकती है। देशवासियों को जीएसटी कटौती का लाभ 22 सितंबर 2025 से लोगों को मिलने लगेगा। इसका फायदा देश के हर वर्ग को होगा। दरअसल, केंद्र सरकार दिवाली से पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किस्त जारी कर सकती है। इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
देश की आधा से अधिक आबादी खेती-किसानी पर निर्भर है। केंद्र सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने और आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। भारत सरकार ने साल 2019 में किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।