फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: सरकार इस दिन जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त, योजना में ऐसे करें ई-केवाईसी

Sun, 24 Aug 2025 02:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है। इस योजना का लाभ मिलने से किसानों को सालभर कृषि से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Kist - फोटो : AdobeStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Kist: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की है। इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। इस योजना के जरिए सरकार किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों के रूप में सीधी डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करती है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है। इस योजना का लाभ मिलने से किसानों को सालभर कृषि से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना देशभर में काफी लोकप्रिय है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Kist - फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में जारी की थी। 20वीं किस्त मिलने के बाद कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक इस योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Kist - फोटो : AdobeStock
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किस्त जारी करने की तारीख का कोई एलान नहीं किया है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Kist - फोटो : AdobeStock
वहीं अगर आप 21वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो स्कीम में ई-केवाईसी कराना जरूरी है। अगर ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है। ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Kist - फोटो : AdobeStock
वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करके अपने 12 अंकों की आधार संख्या दर्ज करनी है। इसके बाद आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर को दर्ज करना है। यह करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें। इस तरह आप योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें