PM kisan Yojana 21 Installment Kab Aayegi: जहां एक तरफ सरकार समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं में कई तरह के अहम बदलाव कर उसे और बेहतर बनाने की दिशा में काम करती है, तो वहीं दूसरी तरफ कई नई योजनाओं को भी शुरू किया जाता है। जैसे, दिसंबर 2018 को भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। इस योजना को किसानों के लिए चलाया गया ताकि, किसानों की आर्थिक मदद की जा सके।
मौजूदा समय में इस पीएम किसान योजना से करोड़ों किसान जुड़े हैं और सालाना आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है और अब तक कुल 20 बार ये किस्त जारी हो चुकी है। ऐसे में अब बारी 21वीं किस्त की है, लेकिन ये किस्त किसे मिलेगी और किसे नहीं। ये लाभार्थी अपना स्टेटस चेक कर जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...