FIR Rights Rules and Regulations: आज के इस समय में कब किसके साथ क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार कई ऐसी घटनाएं मामले हो जाते हैं जिनमें हमें पुलिस की तक मदद लेनी पड़ती है। कभी सड़क पर कोई दुर्घटना हो या फिर कोई आपको परेशान कर रहा हो या फिर आपका मोबाइल चोरी हो जाए आदि। ऐसे में लोगों को पुलिस की मदद लेनी पड़ती है। पुलिस की मदद लेने का सबसे सरल तरीका है कि अपने नजदीकी थाने या चौकी में जाएं और वहां पर जाकर अपनी एफआईआर लिखवाए।
वहीं, कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें पुलिस आम आदमी की एफआईआर नहीं लिखती। ऐसे में आम आदमी काफी परेशान हो जाता है और उसे लगता है कि अब आगे तो सब खत्म हो गया है आदि। पर ऐसा नहीं है, क्योंकि अगर पुलिस आपकी एफआईआर लिखने से मना कर रही है तो आपके पास कानूनी तौर पर कुछ अधिकार हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी एफआईआर लिखवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में और बात करते हैं आपके अधिकारों की...