फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसे मिलेगी 22वीं किस्त और किसे नहीं? किसान यहां जानें

Thu, 11 Dec 2025 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Who Is Eligible For 22 Kist: पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या ये किस्त आपको मिलेगी या नहीं?
विज्ञापन
1 of 5
22वीं किस्त के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22 Installment: सरकार जब भी किसी योजना को शुरू करती है तो ये जरूर देखती है कि इस योजना का लाभ कितने लोगों तक पहुंच सकेगा और क्या इस योजना के जरिए हर जरूरतमंद को कवर किया जा सकेगा या नहीं। इसके बाद योजना की पात्रता सूची, लाभ क्या मिलेगा और किस तरह से आवेदन होगा जैसी चीजों को देखा जाता है। मौजूदा समय में देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनका लाभ करोड़ों की संख्या में लोग ले रहे हैं।
 
उदाहरण के लिए जैसे, किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं। इस योजना के जरिए करोड़ों किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आपको इस किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं? तो चलिए जानते हैं कौन इस किस्त के लिए पात्र है और कौन नहीं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
22वीं किस्त के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
किसे मिल सकती है किस्त और किसे नहीं?
  • पीएम किसान योजना के तहत सिर्फ उन किसानों को किस्त का लाभ दिया जाता है जो योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप योजना के लिए अपात्र हैं और आप फिर भी गलत तरीके से, गलत दस्तावेजों की मदद से आवेदन कर भी पाते हैं, तो भी आपकी पहचान कर आपका आवेदन रद्द कर आपको किस्त के लाभ से वंचित रखा जाता है। इसके लिए विभाग समय-समय पर जांच करता रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
22वीं किस्त के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का भी रखना होता है ध्यान:-

पहली बात
  • पात्र किसानों को तो योजना का लाभ मिलता ही है, लेकिन इसके साथ ही आपको कुछ काम करवाने भी जरूरी होते हैं और इन्हें न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है। जैसे, योजना से जुड़े किसानों को भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य होता है जिसमें किसान की खेती योग्य भूमि का वेरिफिकेशन होता है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है।

4 of 5
22वीं किस्त के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरी बात
  • इसी तरह किसानों को एक और काम करवाना होता है और वो काम है ई-केवाईसी का। योजना का ये सबसे जरूरी काम माना जाता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ई-केवाईसी आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं या आप चाहें तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक एप से भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
22वीं किस्त के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
कब आ सकती है 22वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार है। अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं। योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, पिछली लगभग सभी किस्तें जारी हुईं। इस हिसाब से 22वीं किस्त का समय फरवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी में 22वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें