फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 21वीं किस्त, चेक करें क्या आप भी हैं इसमें

Thu, 13 Nov 2025 08:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki Kise Kise Milegi: पीएम किसान योजना की इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों को नहीं मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 installment: किसी भी सरकारी योजना को सरकार इसलिए चलाती है ताकि जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दिया जा सके। मौजूदा समय में देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं और इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं और कई आर्थिक लाभ ले सकते हैं।

इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं। इस बार पीएम किसान योजना के तहत 21वीं किस्त जारी होनी है यानी 21वीं बार किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जिनकी ये किस्त अटक सकती है? इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनके बारे में हम यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन लोगों की किस्त अटक सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों को नहीं मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
कब आ सकती है योजना की 21वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना की इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है और इससे पहले अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि बिहार चुनाव का रिजल्ट आने के बाद 21वीं किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा हो सकती है और नवंबर महीने में ही 21वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों को नहीं मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

पहले किसान
  • सबसे पहले तो उन किसानों की किस्त अटक सकती है जो इस पीएम किसान योजना से गलत तरीके से जुड़े हैं। दरअसल, कई लोग अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से या गलत दस्तावेज लगाकर योजना से जुड़ जाते हैं। विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे लोगों की पहचान की जाती है। अगर आपने भी ऐसा किया है तो आपका नाम योजना से हटाया जाएगा और आपको किस्त के लाभ से वंचित रखा जाता है।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों को नहीं मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
दूसरे किसान
  • पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त से जो लोग वंचित रह सकते हैं उसमें वे किसान भी हैं जो ई-केवाईसी नहीं करवा रहे। ये योजना का सबसे जरूरी काम है जिसे योजना से जुड़े सभी लोगों को करवाना होता है। आप अगर तय समय तक ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस काम को करवा लें, ताकि आपकी किस्त न अटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों को नहीं मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
तीसरे किसान
  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो भू-सत्यापन का काम भी नहीं करवाएंगे। अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको ये काम भी करवाना जरूरी होता है। इसमें योजना से जुड़े किसानों की खेती वाली जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। ऐसे में अगर आप भू-सत्यापन का काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें