फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जानिए वे कौन से किसान हैं जिनकी अटक सकती है 20वीं किस्त, चेक करें कहीं आप तो नहीं इसमें

Fri, 27 Jun 2025 09:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist: पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? शायद नहीं, पर आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Nidhi 20th Installment Date: सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम कर रही है। अगर आप भी इस सूची में हैं तो आप जिस योजना के लिए पात्र हैं उसमें आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं वे इसमें आवेदन कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या इस बार देरी से जारी होगी 20वीं किस्त? जानें अभी कितना करना पड़ सकता है इंतजार

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को न सिर्फ इस योजना से जोड़ा जाता है बल्कि, साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये भी दिए जाते हैं। इस बार भी 20वीं किस्त के रूप में योजना से जुड़े किसानों को 2 हजार रुपये मिलने हैं, लेकिन अभी किस्त कब जारी होगी इसको लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। पर इन सबके बीच आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि वे कौन से किसान हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। यहां जानें किन किसानों की किस्त अटक सकती है...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
इन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त:-

जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि किस्त लेने के लिए कुछ काम करवाने बेहद जरूरी होते हैं। इसमें सबसे पहला काम होता है ई-केवाईसी का। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटकना तय होता है, क्योंकि आपकी पहचान नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या फिर योजना की आधिकारिक एप किसान एप से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। अगर आप किसी कारण खुद ये काम नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से इस काम को करवा सकते हैं।

4 of 5
किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
जिन किसानों ने भू-सत्यापन नहीं करवाया है
  • उन किसानों की भी किस्त अटकना तय है जिन्होंने अब तक भू-सत्यापन के काम को नहीं करवाया है या किसी कारण ये काम अधूरा रह गया है। नियमों के तहत ई-केवाईसी की तरह ही ये काम करवाना भी जरूरी होता है। इसमें किसानों की खेती योग्य भूमि का निरीक्षण होता है और सबकुछ सही पाए जाने पर अप्रूवल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
ये काम भी हैं जरूरी
  • अगर आपको किस्त चाहिए तो आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है। इसमें किसानों को अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है
  • किस्त का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन होना जरूरी होता है, क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से ही किस्त के पैसे आपके खाते में भेजती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें