फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर की ये एक गलती तो किस्त के नाम पर खाते से निकल जाएंगे पैसे, किसान रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 30 May 2025 12:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Fraud Alert: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
किसानों के साथ किस्त के नाम पर क्या फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan samman nidhi yojana 20th kist: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके अंतर्गत अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी ऐसी किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत सिर्फ किसानों को लाभ दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त में मिलने हैं 2 हजार रुपये, फटाफट करवा लें ये काम वरना अटक सकती है किस्त

इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। पर अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो जान लें कि जालसाज आपके साथ फ्रॉड कर सकते हैं। इसलिए आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं किसानों को फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों के साथ किस्त के नाम पर क्या फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे हो सकता है फ्रॉड

नंबर 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको फ्रॉड कॉल आ सकते हैं। इसमें आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है, लेकिन जान लें कि ये सभी फ्रॉड होता है। ये आपको अपनी बातों में फंसाकर आपको ठग लेते हैं। इसलिए इनके जाल में न फंसे और न अपनी कोई जानकारी शेयर करें।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों के साथ किस्त के नाम पर क्या फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • जालसाज किसानों को भू-सत्यापन करवाने के नाम पर भी ठग सकते हैं। इसमें आपको कॉल करके डराया जाता है कि अगर आप भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं और जो वो जानकारी आपसे मांग रहे हैं आप अगर वो नहीं देते हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है। पर जान लें कि ये फेक होते हैं जो आपको ठग सकते हैं।

4 of 5
किसानों के साथ किस्त के नाम पर क्या फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को ठगने के लिए जालसाज उनके मोबाइल पर कई अनजाने लिंक भेजते हैं। इसमें कहा जाता है कि इस लिंक पर क्लिक करके ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जैसे काम करवा लें, लेकिन आपको इस लिंक पर कभी क्लिक नहीं करना है। वरना एक झटके में आपके बैंक खाते से पैसे निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों के साथ किस्त के नाम पर क्या फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : AdobeStock
क्या करें?
  • अगर आपको ई-केवाईसी करवानी है तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर आप इस काम को करवा लें या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवीईसी करवा सकते हैं
  • भू-सत्यापन के लिए आपको कृषि कार्यालय में जाना है और किसी अनजाने लोगों के कहने पर कोई जानकारी शेयर नहीं करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें