PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Release Date: हर एक योजना में अलग-अलग तरह के लाभ मिलते हैं। वही, कई योजनाएं सिर्फ राज्यों में चलती है जबकि, कई योजनाएं पूरे देश में चलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य सरकारें सिर्फ अपने-अपने प्रदेश के लिए योजना चलाते हैं, लेकिन केंद्र सरकार पूरे देश के लिए। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किसानों ने अगर बैंक जाकर नहीं करवाया ये एक छोटा सा काम, तो अटक सकती है 20वीं किस्त
इस योजना को भारत सरकार किसानों के लिए चलाती है यानी पूरे देश के जितने भी पात्र किसान हैं वे इस योजना से जुड़कर सालाना 6 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है और अगर आप चाहते हैं आपको ये किस्त मिले तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कौन से काम करवाने अनिवार्य है।
किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...