फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त में मिलने हैं 2 हजार रुपये, फटाफट करवा लें ये काम वरना अटक सकती है किस्त

Wed, 28 May 2025 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki 20th kist Kab Aayegi: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि इस बार आपको ये किस्त जल्द मिलने वाली है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 5
20वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। इन योजनाओं से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो उससे जुड़ सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेंगे 20वीं किस्त के पैसे या नहीं? स्टेटस चेक कर ऐसे करें पता

दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसका लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं। 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और इस बार भी योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी होनी है। पर अगर इस किस्त का लाभ आपको चाहिए तो आपको एक काम करवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर ये काम नहीं पूरा होता है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये काम क्या है और किसान इसे कैसे करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
20वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है? - फोटो : Adobe Stock
ये है वो काम
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो जान लें कि आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। विभाग द्वारा पहले ही कहा जा चुका है कि किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

3 of 5
20वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे करवा सकते हैं:-

पहला तरीका

स्टेप 1
  • आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होता है
  • यहां पर आपको ई-केवाईसी का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करें
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है

4 of 5
20वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको सर्च वाले बटन पर क्लिक करना होता है
  • फिर आपको अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • अब आप देखेंगे कि दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आया है
  • आपको इस आए हुए ओटीपी को दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक कर दें जिसके बाद ये प्रक्रिया पूरा हो जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
20वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • अगर आपके आधार नंबर से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या आपको किसी अन्य कारण से पोर्टल से ई-केवाईसी करने में दिक्कत आ रही है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर आपकी बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी की जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें