फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: कब आएगी 19वीं किस्त इस साल या अगले साल? यहां जानें किसान

Fri, 13 Dec 2024 02:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप एक किसान हैं तो पात्र होने पर आप पीएम किसान योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist Release Date: देश में चलने वाली कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। फिर चाहे वो आयुष्मान भारत योजना हो या फिर अंत्योदय योजना जिसके अंतर्गत लगभग 80 करोड़ लोगों को हर महीने मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसमें राज्य सरकारों से लेकर भारत सरकार तक कई सारी योजनाएं चलाती है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।

इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये। वहीं, इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है क्योंकि अब तक कुल 18 किस्त का लाभ किसानों को दिया जा चुका है। पर ये किस्त किसानों को मिलेगी कब इस साल या अगले साल? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के 2 हजार रुपये कब तक आ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
किसान ये काम जरूर करवा लें
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए किसानों को तीन काम करवाने बेहद जरूरी हैं। इसमें पहला काम है भू-सत्यापन का। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप आगामी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए किस्त का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द ये काम करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • दूसरा काम है ई-केवाईसी। अगर जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसलिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं
  • किस्त लेने के लिए तीसरा काम है आधार लिंकिंग जिसमें लाभार्थी को अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। अगर ये काम आप नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।

4 of 5
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
  • पीएम किसान योजना से जो भी किसान बतौर लाभार्थी जुड़ते हैं उन्हें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। यहां ये भी जान लें कि ये जो किस्त जारी होती है ये लगभग हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है जिसे केंद्र सरकार जारी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • पिछली किस्त यानी 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई थी। ऐसे में नियम के हिसाब से देखें तो अगली किस्त के चार महीने का समय जनवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि किसानों को दिसंबर नहीं बल्कि जनवरी में किस्त का लाभ मिल सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें