फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब तक किसानों के खाते में आ सकती है 19वीं किस्त? जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?

Mon, 23 Dec 2024 01:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब तक कुल 18 किस्तों को जारी किया जा चुका है। ऐसे में देश के करोड़ों किसानों को अब 19वीं किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 5
kisan new - फोटो : Freepik

देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये हर साल देश के गरीब किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में भेजे जाते हैं।

इस योजना के जरिए सरकार देश के गरीब और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहती है। यही नहीं, इस योजना के जरिए सरकार देश के गरीब किसानों के जीवन स्तर को भी सुधारना चाहती है। देश के करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ ले रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
kisan new - फोटो : Freepik

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब तक कुल 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। ऐसे में देश के करोड़ों किसानों को अब 19वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है।

Post Office: क्या है मंथली इनकम स्कीम? जिसमें निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा रुपये

विज्ञापन

3 of 5
kisan new - फोटो : Freepik

हालांकि, सरकार ने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। वहीं, देश में कई किसानों को इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

Sanjeevani Yojana: संजीवनी योजना के अंतर्गत दिल्ली के किन बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज? जानिए डिटेल्स

4 of 5
kisan computer laptop new - फोटो : Adobe Stock

वे किसान जिन्होंने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है, उनके खाते में योजना की 19वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। इसके अलावा, जिन किसानों ने अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराया है, उनको भी 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

Investment: 7 हजार रुपये यहां निवेश करके कुछ सालों में जुटा सकते हैं 32 लाख, समझिए गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kisan computer laptop new - फोटो : Adobe Stock
वहीं, जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय नाम, जन्मतिथि, जेंडर आदि से जुड़ी गलत डिटेल्स दर्ज की थीं, उन्हें भी इस बार 19वीं किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे। 19वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी कार्य करा लेने चाहिए।

Solar Water: बाजार में खूब बिक रहा यह सोलर वॉटर हीटर, चलाने पर नहीं आएगा कोई बिजली बिल, जानें कितनी है कीमत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें