Indian Railways: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किन्हीं परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर में विशाल नेटवर्क बना रखा है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र के जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है।
हर रोज भारतीय ट्रेनों में करोड़ों लोग सफर करते हैं। हालांकि, ट्रेन में सफर करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। इसके अलावा आप पर कार्रवाई भी की जा सकती है। इस कारण ट्रेन में सफर करते समय आपके पास टिकट का होना जरूरी है।