देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये हर साल देश के गरीब किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में भेजे जाते हैं।
इस योजना के जरिए सरकार देश के गरीब और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहती है। यही नहीं, इस योजना के जरिए सरकार देश के गरीब किसानों के जीवन स्तर को भी सुधारना चाहती है। देश के करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ ले रहे हैं।