फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: कब जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? क्या किसान पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?

Sat, 04 Jan 2025 01:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock
देश में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार सालाना तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजती है। हर किस्त के अंतर्गत भारत सरकार 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है। 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। 

विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त को जारी हुए लगभग 3 महीने होने को जा रहे हैं। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसान अब 19वीं किस्त का बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। कई किसानों का सवाल है कि सरकार कब तक योजना की 19वीं किस्त को जारी कर सकती है?
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त अगले फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर अभी तक किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

4 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe stock
वहीं कई किसान अक्सर यह सवाल करते हैं कि क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में पति और पत्नी दोनों लोग ले सकते हैं? नियमों के अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योनजा का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है। 

PM Kisan Yojana: क्या अविवाहित किसानों को भी मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ? जानिए क्या है इसको लेकर नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Freepik
नियमों के मुताबिक पति पत्नी एक परिवार का हिस्सा होते हैं तो दोनों लोग एकसाथ स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। इस स्कीम का लाभ वही लोग ले सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें