PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। अगर आप भी किसी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। दरअसल, एक योजना किसानों के लिए भी है जिसे केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। जहां अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी है तो दूसरी तरफ अब अगली बारी 19वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जिनकी ये किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन किसान हो सकते हैं और किस्त अटकने के पीछे के क्या कारण हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...