फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं करीब 2 करोड़ रुपये, जानिए कैसे

Tue, 07 Jan 2025 07:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप मात्र 7 हजार रुपये की इन्वेस्टमेंट करके कुछ सालों में करीब 2 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock
अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले और आप लंबी समयावधि में अच्छा खासा पैसा जुटा सकें, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आप मात्र 7 हजार रुपये महीना निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा। गौर करने वाली बात है कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र से आपको लॉन्ग टर्म में अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना अधिक रहती है। देश में कई लोग निवेश के लिए पहली प्राथमिकता म्यूचुअल फंड को देते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप मात्र 7 हजार रुपये की इन्वेस्टमेंट करके कुछ सालों में 2 करोड़ रुपये से अधिक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock
इसके लिए आपको सबसे पहले किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको हर महीने 7 हजार रुपये का निवेश उस म्यूचुअल फंड स्कीम में करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock
7 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 30 सालों के लिए करना है। निवेश करते समय आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 11 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

MF SIP: बच्चों की पढ़ाई के लिए इस स्कीम में करें 5 हजार रुपये निवेश, कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख

4 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है तो आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय करीब 1,98,11,595 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। ये पैसे भविष्य में आपको आर्थिक स्तर पर सशक्त करने का काम करेंगे। । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

Finance Tips: जिंदगी में बनना चाहते हैं अमीर, तो अपना लें ये टिप्स, कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं मोटा पैसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें