PM Kisan Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर दिया है। देश के करीब 9.26 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। बीते लंबे समय से करोड़ों किसान योजना की 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। 17वीं किस्त का लाभ पाकर करोड़ों किसान काफी खुश हैं। वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। अगर आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो इस खबर के माध्यम से हम आपको उन मुख्य वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके चलते आपके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -