PM Kisan Yojana 16th Installment: देश में करोड़ों किसानों को भारत सरकार हर साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। देश में आज भी कई किसान गरीब हैं। इन लोगों को खेती करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में वृद्धि करना चाहती है। वर्तमान समय में देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। हाल ही में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी, झारखंड में किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी की थी।