फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar: अगर आधार केंद्र पर मौजूद अधिकारी मांगे ज्यादा फीस? तो देने की जगह यहां करें शिकायत

Sat, 22 Jul 2023 05:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार केंद्र पर अधिकारी मांगी जाए ज्यादा फीस, तो कहां कर सकते हैं शिकायत? - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Services: आज के समय में शायद ही कोई और दस्तावेज हो, जो आधार कार्ड से ज्यादा जरूरी हो। सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, पासपोर्ट बनवाना हो या कोई सरकारी या गैर-सरकारी योजना से जुड़ना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, कई मौकों पर आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाने या आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए आदि लोगों को आधार सेवा केंद्र पर भी जाना होता है। यहां पर तय शुल्क देकर आप अपने आधार से जुड़ा काम करवा सकते हैं, लेकिन अगर कोई आपसे तय शुल्क से ज्यादा पैसे मांगे तो आप ऐसे अधिकारी की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नियमों के तहत उस पर कार्रवाई भी होती है। तो चलिए जानते हैं शिकायत दर्ज करवाने का तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
आधार केंद्र पर अधिकारी मांगी जाए ज्यादा फीस, तो कहां कर सकते हैं शिकायत? - फोटो : istock
इन कामों के लिए जाना पड़ता है केंद्र
  • लोगों को अपने आधार कार्ड से जुड़े कई तरह के काम होते हैं, जिनके लिए उन्हें आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है। जैसे- मोबाइल नंबर लिंक करवाने, पता अपडेट करवाने, जन्मतिथि ठीक करवाने, फोटो अपडेट करवाने आदि।
विज्ञापन

3 of 5
आधार केंद्र पर अधिकारी मांगी जाए ज्यादा फीस, तो कहां कर सकते हैं शिकायत? - फोटो : i stock
पहले जानें किस चीज के लिए कितना शुल्क:-
  • आप अगर अपना आधार नामांकन करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए कोई भी शुल्क तय नहीं है
  • वहीं, अगर आप बायोमेट्रिक अपेडट करवा रहे हैं, तो इसके लिए 100 रुपये का शुल्क देना होता है

4 of 5
आधार केंद्र पर अधिकारी मांगी जाए ज्यादा फीस, तो कहां कर सकते हैं शिकायत? - फोटो : istock
  • पर अगर आप बच्चे का बायोमेट्रिक अपडेट करवा रहे हैं, तो इसके लिए कोई शुल्क नहीं है
  • जबकि, आधार में जन्मतिथि, पता, नाम और लिंक जैसी चीजें अपडेट करवा रहे हैं, तो इसके लिए आपको 50 रुपये शुल्क देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार केंद्र पर अधिकारी मांगी जाए ज्यादा फीस, तो कहां कर सकते हैं शिकायत? - फोटो : istock
ज्यादा शुल्क लेने पर यहां कर सकते हैं शिकायत
  • आप आधार केंद्र पर आधार से जुड़े काम के लिए गए हैं और वहां मौजूद अधिकारी अगर आपसे तय शुल्क से ज्यादा पैसे मांगता है, तो ऐसी स्थिति में आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। आप 1947 नंबर पर कॉल करके या इस आधिकारिक लिंक myaadhaar.uidai.gov.in/file-complaint पर जाकर उस अधिकारी की शिकायत कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें