PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। आज भी देशभर में करोड़ों किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को सरकार 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल 3 किस्तों के माध्यम से जारी की जाती है। अब तक भारत सरकार ने कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है। हाल ही में कर्नाटक के बेलगावी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। देश में कई किसान ऐसे हैं, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का गलत ढंग से लाभ उठा रहे हैं।