PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Update: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। इन स्कीम्स का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। इसी कड़ी में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू कर रखा है। योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से जारी की जाती है। हाल ही में कर्नाटक के बेलगावी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं किस्त के पैसों को जारी किया था। किस्त के पैसे जारी होने के बाद से कई किसान अब 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को जारी कर सकती है?