फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त ट्रांसफर होने को लेकर हुआ बड़ा एलान, सरकार इस दिन जारी कर सकती है पैसे

Sun, 25 Jun 2023 11:46 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan samman nidhi yojana 14th installment release date - फोटो : Istock
PM Kisan samman nidhi yojana 14th installment release date: देश भर में लंबे समय से कई किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार जल्द ही देशभर के करोडों किसानों के खाते में 14वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये दे रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल तीन किस्तों के माध्यम से दी जा रही है। अब तक भारत सरकार कुल 13 किस्तों को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है। इस स्कीम का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के पैसों को कब तक ट्रांसफर कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan samman nidhi yojana 14th installment release date - फोटो : Istock
भारत सरकार ने अभी तक किस्त के पैसे ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में किस्त के पैसों के ट्रांसफर होने को लेकर दावा किया जा रहा है।

Investment Scheme: 2 हजार रुपये महीने का निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 1.3 करोड़, जानिए क्या है स्कीम
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan samman nidhi yojana 14th installment release date - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के पैसों को 30 जून तक किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। 

4 of 5
PM Kisan samman nidhi yojana 14th installment release date - फोटो : Istock
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का लाभ पाना चाहते हैं। ऐसे में आपको योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan samman nidhi yojana 14th installment release date - फोटो : Istock
अगर आप ये दोनों जरूरी कार्यों को नहीं करते हैं। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करके आसानी से योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें