फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, सरकार इस दिन जारी कर सकती है पैसे

Sun, 18 Jun 2023 11:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date - फोटो : Istock
PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi 2023: देश में करोड़ों किसान गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार किसानों को उपज तैयार करने के लिए कर्ज का सहारा भी लेना पड़ जाता है। वहीं अगर उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है। ऐसे में किसानों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नामक एक महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। अब तक किसानों के खाते में कुल 13 किस्तों के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date - फोटो : Istock
ऐसे में देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने निकलकर आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date - फोटो : Istock
गौरतलब बात है कि भारत सरकार ने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को ट्रांसफर करने को लेकर अभी तक किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date - फोटो : Istock
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार जून महीने के आखिरी सप्ताह या जुलाई महीने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यनोजा की 14वीं किस्त को भेज सकती है। हालांकि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने योजना में अपनी ईकेवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date - फोटो : Istock
अगर आप भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें