PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। इन स्कीम्स का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसके अलावा उनको खेती किसानी करते समय आने वाली आर्थिक समस्या को दूर करना भी है। इसी कड़ी में भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जारी है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता किसानों के खाते में हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त के माध्यम से जारी की जाती है। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 13 किस्त के पैसों को जारी किया जा चुका है। 13वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद देश के भीतर कई किसान इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि भारत सरकार कब 14वीं किस्त के पैसों को जारी कर सकती है?