फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, 14वीं किस्त की तारीख का हुआ एलान, जानें किस दिन मिलेंगे दो हजार रुपये

Tue, 18 Jul 2023 01:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
28 जुलाई को जारी होगी 14वीं किस्त - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan 14th Installment Date 2023: देश में चलने वाली लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है, जिसके जरिए पात्र किसानों को साल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद पात्र किसानों को मिलती है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त जारी होनी है, जिसकी अब कंफर्म डेट सामने आ चुकी है। ऐसे में किसानों का इंतजार अब खत्म हो सकता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि किसानों को 14वीं किस्त कब मिल सकती है। अगली स्लाइड्स में आप किस्त आने की तारीख के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
28 जुलाई को जारी होगी 14वीं किस्त - फोटो : istock
  • 14वीं किस्त आने की तारीख जानेंगे, उससे पहले ये जान लीजिए कि 13वीं किस्त बीती 27 फरवरी को जारी हुई थी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ये पैसे भेजे थे।
विज्ञापन

3 of 5
28 जुलाई को जारी होगी 14वीं किस्त - फोटो : istock
ये है 14वीं किस्त की तारीख
  • दरअसल, 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी सामने आई है। आपको जानकर खुशी होगी कि इसी महीने किसानों को 14वीं किस्त के 2 हजार रुपये दिए जाएंगे, क्योंकि सरकार ने 14वीं किस्त जारी होने की तारीख बता दी है।

4 of 5
28 जुलाई को जारी होगी 14वीं किस्त - फोटो : Govt Website
  • सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, योजना से जुड़े पात्र किसानों को 28 जुलाई 2023 को 14वीं किस्त के पैसे दिए जाएंगे। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बार 8.5 करोड़ किसानों को किस्त के पैसे जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
28 जुलाई को जारी होगी 14वीं किस्त - फोटो : ANI and Istock
  • वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 28 जुलाई को सुबह 11 बजे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14वीं किस्त जारी करेंगे। साथ ही वे लाभार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे। इससे पहले भी पीएम मोदी कई किस्त खुद जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें