PM Kisan Yojana: समय-समय पर सरकार कई नई योजनाओं को लॉन्च करती है या फिर कई पुरानी योजनाओं को और बेहतर भी किया जाता है। शहरों से लेकर गांवों तक में रहने वाले लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन सरकार द्वारा किया जाता है। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर किसी के पास लाभ पहुंचाना होता है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना का लाभ पात्र किसानों को मिलता है। हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। लेकिन अगर आपके किस्त के पैसे अटक रहे हैं तो हो सकता है कि कि आपके द्वारा आवेदन फॉर्म में जैसे- आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, लिंग आदि भरने में कोई गलती हुई है। इस वजह से भी आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप इन गलतियों को घर बैठे ही ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...