PM Kisan Yojana: आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। गांव ही नहीं शहरी इलाकों में भी ऐसे लोग काफी हैं। इन लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। मुफ्त व सस्ता राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन, बोरोजगारी भत्ते जैसी कई योजनाएं गरीब वर्ग को काफी मदद पहुंचा रही हैं। ऐसे ही किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। वहीं, अब तक 12 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं और 13वीं किस्त का इंतजार सभी को है। लेकिन यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...