PM Kisan Samman Nidhi Yojana: बीते लंबे समय से देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार 27 फरवरी को खत्म हुआ। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को 27 फरवरी के दिन जारी किया था। वहीं किस्त के पैसे जारी होने के बाद कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 13वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। अगर आपके खाते में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जमा नहीं हुई है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको उन वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप यह जान सकते हैं क्यों आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त खाते में न आने की कई मुख्य वजहें हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -