फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर आपके आवेदन में भी हुई है ये गलती, तो अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे, ऐसे करें चेक

Fri, 15 Jul 2022 02:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त के पैसे अटकने के क्या कारण हैं - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में ऐसी कई योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ देश के कोने-कोने तक और जरूरतमंद व गरीब वर्ग तक पहुंच रहा है। ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकारें समय-समय पर कई तरह के जरूरी कदम उठाती हैं, जिन्हें हम कई लाभकारी और महत्वकांक्षी योजनाओं के रूप में देख सकते हैं। जैसे- बात अगर किसानों की करें, तो इनके लिए कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। इनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इसके अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको अगली किस्त यानी 12वीं किस्त का लाभ मिले, तो जरूरी है कि आप कोई गलती न करें। अन्यथा आपका पैसा अटक सकता है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त के पैसे अटकने के क्या कारण हैं - फोटो : istock
ये हैं वो गलतियां, जिनके कारण अटक सकते हैं पैसे:-
  • अगर आपने फॉर्म में अपना नाम हिंदी में लिखा है, तो इसे तुरंत अंग्रेजी में करें
  • आवेदन फॉर्म में भरा नाम और बैंक खाते में लिखा आवेदक का नाम मैच न होने पर
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त के पैसे अटकने के क्या कारण हैं - फोटो : istock
  • बैंक की जानकारी, जैसे- खाता संख्या, आईएफएससी कोड आदि गलत भरने पर
  • आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी गलत देने में
  • गांव का नाम गलत लिखने पर आदि।

4 of 6
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त के पैसे अटकने के क्या कारण हैं - फोटो : istock
ऐसे सुधार सकते हैं गलतियों को:-

स्टेप 1
  • अगर आपके आवेदन में कोई गलती हुई है, तो आपको इसमें सुधार करने के लिए पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त के पैसे अटकने के क्या कारण हैं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको 'फॉर्मर कॉर्नर' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर आपके सामने 'आधार एडिट' का विकल्प आएगा। अगर आपकी आधार से जुड़ी कोई गलती है, तो आप यहां क्लिक करके इसे सुधार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त के पैसे अटकने के क्या कारण हैं - फोटो : istock
स्टेप 3
  • लेकिन अगर आपके फॉर्म में कोई और गलती हुई है, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय या लेखपाल से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें