फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free LPG Gas Cylinder: राशन कार्ड धारकों को सरकार देने वाली है मुफ्त गैस सिलेंडर, जानें क्या है स्कीम

Fri, 15 Jul 2022 01:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock
Free LPG Gas Cylinder: देश में एक बड़ी आबादी गरीब और निम्न मध्यम वर्गीय लोगों की है। आज जिस तेजी से देश में महंगाई की रफ्तार बढ़ रही है। उसका व्यापक असर इन लोगों पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें कई सकारात्मक कदम उठा रही हैं, जिसकी मदद से इन लोगों पर पड़ने वाले महंगाई के असर को कम किया जा सके। इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने एक खास कदम उठाया है। इसके तहत सरकार राज्य में रहने वाले नागरिकों को हर साल 3 मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ दे रही है। सरकार के इस फैसले के बाद उत्तराखंड राज्य में रह रहे लोगों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। हालांकि, इस स्कीम का लाभ उत्तराखंड राज्य के अंत्योदय कार्ड धारकों को ही मिलेगा। इसका लाभ कोई दूसरा व्यक्ति नहीं उठा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock
अगर आप सरकार की इस योजना के अंतर्गत सालाना 3 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने अंत्योदय राशन कार्ड को गैस कनेक्शन के साथ लिंक करा लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : अमर उजाला
अगर आप ये काम समय पर नहीं करते हैं, तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आपको लिंकिंग के इस प्रोसेस को इसी महीने जुलाई में करा लेना चाहिए। सरकार की इस योजना का लाभ केवल उत्तराखंड में रहने वाले स्थायी निवासी ही उठा सकते हैं।

4 of 5
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : सोशल मीडिया
इसको लेकर उत्तराखंड सरकार ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। उसने जिलेवार अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की पहली लिस्ट को स्थानीय गैस एजेंसियों के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock
ऐसे में अगर आप भी सरकार की तरफ से मिलने वाले सालाना तीन मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ उठाना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको तुरंत अपने अंत्योदय राशन कार्ड को गैस एजेंसी से लिंक करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें