PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में लगभग हर वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें राशन, बीमा, आवास, पेंशन, शिक्षा जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। ठीक ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और साल में तीन बार उन्हें 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। वहीं, इस बार 27 फरवरी को पात्र किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त भेजी गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनको अब तक किस्त का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या किसानों के पास ऐसा कोई विकल्प अभी मौजूद है जिससे उन्हें किस्त मिल सकती है? तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...