फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: इन किसानों को नहीं मिल पाएगा 19वीं किस्त का लाभ, चेक करें कहीं आप तो नहीं सूची में

Fri, 27 Dec 2024 10:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान योजना से जुड़कर हर साल 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं। इस पैसे को सरकार 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देती है।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों की 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Freepik
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार किसानों के लिए वैसे तो कई योजनाएं चलाती है जिसमें से किसी में सब्सिडी या किसी में क्रेडिट कार्ड या लोन देने जैसी योजनाएं शामिल हैं। पर जो योजना सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है वो है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ पात्र किसानों को मिलता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ आपको मिल सकता है।

इसी क्रम में इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे हो सकते हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं वे कौन से किसान हो सकते हैं जो 19वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों की 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • किन किसानों की किस्त अटक सकती है इस बारे में जानेंगे, लेकिन पहले जानते हैं कि 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है। दरअसल, अब तक आधिकारिक तारीख सामने तो नहीं आई है लेकिन हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस हिसाब से 19वीं किस्त के चार महीने का समय जनवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों की 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-
  • जिन किसानों की किस्त अटक सकती है उस सूची में सबसे पहले वे लोग हैं जिनके आवेदन फॉर्म में गलती है या फिर उनके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है। इसलिए ये सुनिश्चित करें कि आपके फॉर्म में या बैंक खाते की जानकारी में कोई गलती न हो
  • अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अपने बैंक जाकर इसे ऑन करवा लें।

4 of 5
किन किसानों की 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। योजना के तहत ये काम करवाना बेहद जरूरी है। इसलिए इस काम को आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों की 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala
  • जिन किसानों ने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है उनकी भी किस्त अटक सकती है। इसलिए अगर आपका ये काम अधूरा है तो इसे तुरंत पूरा करवा लें
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें