PM Kisan Samman Nidhi Family Eligibility Rules: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है।
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या एक ही परिवार के कई सदस्य इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकारी नियमों के मुताबिक, एक परिवार में सिर्फ एक ही व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिल सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।