फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जान लीजिए कौन हैं वो किसान जिनके खाते में आएगी 14वीं किस्त, यहां देखें लिस्ट

Fri, 31 Mar 2023 09:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं लगातार चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इनमें से कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें, तो कुछ को केंद्र सरकार चलाती हैं। इसी कड़ी में किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है। 13 किस्त जारी होने के बाद अब बारी 14वीं किस्त की है। ऐसे में किसान जानना चाहते हैं कि वो कौन से किसान हैं, जिन्हें 14वीं किस्त का लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
पहले ये हैं किसान
  • दरअसल, 14वीं किस्त का लाभ उन किसानों को मिल पाएगा जो किसान ई-केवाईसी करवा लेंगे। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि किस्त का लाभ लेने के लिए योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
  • आप ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं और यहां से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप घर बैठे पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से खुद ही ई-केवाईसी कर सकते हैं।

4 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
दूसरे ये हैं वो किसान
  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और चाहते हैं कि आपको 14वीं किस्त का लाभ मिले, तो फिर आपको भू-सत्यापन करवाना होगा। जो किसान ये काम करवा चुके हैं उन्हें किस्त मिल सकती है। वहीं, अगर आप इसे नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : pixabay
तीसरे ये हैं वो किसान
  • 14वीं किस्त का लाभ उन किसानों को मिल सकता है, जिनके बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक हो। अगर आपने ये करवा रखा है तो ठीक, वरना आप अपनी बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें