PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए शहरों के अलावा ग्रामीण इलाकों तक में लाभ पहुंचाया जा रहा है। शिक्षा, पेंशन, बीमा, राशन जैसी योजनाओं के अलावा आर्थिक मदद करने जैसी कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। ठीक इसी तरह किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं और इन पैसों को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये के रूप में दिया जाता है। अब तक योजना की 13वीं किस्त जारी हो चुकी है और कई किसान ऐसे भी हैं जिनको इस किस्त का लाभ नहीं मिला। ऐसे में 14वीं किस्त के समय आपके साथ ऐसा न हो, इसके लिए आपको कुछ काम पहले ही कर लेने हैं। तो चलिए जानते हैं कि 14वीं किस्त न अटके, इसके लिए कौन से तीन काम करने जरूरी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...