Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Kist: अगर आप एक किसान हैं तो आप राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कई तरह की योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इनमें किसी योजना में किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाते हैं तो किसी योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।
इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों किसान जुड़े हैं और अगर आप पात्र हैं तो आप भी इस योजना से जुड़कर हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद ले सकते हैं। इन पैसों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है। अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं, लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे रहे जिनकी 18वीं किस्त अटक गई, तो क्या अभी भी एक महीना बीतने के बाद इन किसानों को अटकी हुई 18वीं किस्त मिल सकती है? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...