फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi Yojana: कल किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, लेकिन इन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त

Tue, 18 Nov 2025 07:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 21st Installment Date Time Status: पीएम किसान योजना की कल 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : pmkisan.gvo.in
PM Kisan Yojana 21st Kist Release Date: सरकार जहां अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है तो वहीं किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। इसमें राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेशों के उन किसानों के लिए योजनाएं चलाते हैं, जो असल में इन योजनाओं के लिए पात्र होते हैं।

जबकि, केंद्र सरकार भी किसानों के लिए लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके जरिए किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, जो कल यानी 19 नवंबर 2025 को जारी होगी। पर कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन किसान हो सकते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
कल मिलेगी 9 करोड़ से अधिक किसानों को 21वीं किस्त
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है। बीती 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी की गई थी जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिला था। सरकार ने हर बार की तरह ही डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे पात्र किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए थे।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, अब बारी 21वीं किस्त की है जो कल जारी होगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं किस्त जारी करेंगे। कल दोपहर 2 बजे तमिलनाडु के कोयंबटूर से ये किस्त जारी की जाएगी। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को दिया जाएगा। सीधे बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे।

4 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त
  • जहां एक तरफ पीएम किसान योजना के तहत करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा, तो वहीं कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं। जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसमें सबसे पहले वे किसान हैं जिन्होंने अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से इस योजना में आवेदन किया है। ऐसे किसानों की पहचान कर इनके आवेदन रद्द किए गए हैं और उन्हें किस्त के लाभ से दूर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, जिन किसानों ने योजना के तहत जरूरी काम नहीं करवाए हैं, उनकी भी किस्त अटक सकती है। जैसे, ई-केवाईसी। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • इसी तरह अगर आपने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है या आपका ये काम अधूरा है तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। योजना के तहत ये जरूरी काम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें