फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाते में कब तक आ सकती है 19वीं किस्त? यहां जानें

Tue, 29 Oct 2024 03:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किसानों के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान योजना चलाती है। हर साल इस योजना के अंतर्गत करोड़ों किसान आर्थिक लाभ पाते हैं जिसके लिए सरकार काफी पैसे खर्च करती है। अब तक पात्र किसानों को 18 किस्त के पैसे मिल चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त रिलीज जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Nidhi 19th Kist: भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उनके जरिए पात्र लोगों को लाभ दिए जाते हैं। इन योजनाओं में कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें सब्सिडी देने का प्रावधान है। जबकि, कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक कुल 18 किस्त जारी होने के बाद अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। ऐसे में योजना से जुड़े किसान ये जानना चाहते हैं कि उन्हें 19वीं किस्त का लाभ कब तक मिल सकता है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
19वीं किस्त रिलीज जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
18 किस्त जारी हो चुकी हैं
  • पीएम किसान योजना से जुड़े पात्र किसानों को अब तक कुल 18 किस्त का लाभ मिल चुका है। बीती 5 अक्तूबर 2024 को 18वीं किस्त जारी की गई जिसमें 9.4 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी गई। किस्त के पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
19वीं किस्त रिलीज जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
  • सबसे पहले यहां ये जान लें कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हुई है उस हिसाब से अगली किस्त यानी 19वीं किस्त के चार महीने का समय जनवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जनवरी में 19वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारी जानकारी नही दी गई है।

4 of 5
19वीं किस्त रिलीज जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • सरकार की तरफ से जब भी लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे जाते हैं, तो इन पैसों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाता है। ऐसे में अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन नहीं खुला है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
19वीं किस्त रिलीज जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
इन कामों को जरूर करवा लें:-
  • किस्त का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी जरूर करवा लें। आप नजदीकी सीएससी सेंटर या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से खुद इस काम को करवा सकते हैं
  • ई-केवाईसी के अलावा अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से भी लिंक करवा लें, वरना किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • इन दोनों कामों के अलावा भू-सत्यापन करवाना न भूलें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें